Wednesday, June 10, 2026
spot_img
Homeराज्यशाहनवाज हुसैन और मोहसिन रजा का कटा टिकट, BJP ने यूपी-बिहार में...

शाहनवाज हुसैन और मोहसिन रजा का कटा टिकट, BJP ने यूपी-बिहार में विधान परिषद प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट

BJP Candidates List For UP-Bihar Vidhan Parishad Chunav : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव होने वाला है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दोनों राज्यों के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। साथ ही झारखंड की राज्यसभा सीट के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। विधान परिषद की लिस्ट में यूपी से न तो मोहसिन रजा का नाम है और न ही बिहार से शाहनवाज हुसैन का।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए सूची जारी की है। भाजपा ने बिहार एमएलसी के लिए मंगल पाण्डेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघम और संतोष सिंह विधान परिषद भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular