कटनी- जबलपुर मार्ग में पीरबाबा स्थित हजरत इत्र शाह दाता की दरगाह में इन दिनों उर्स मुबारक चल रहा है। इस दौरान भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन द्वारा शुक्रान-मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए विशेष प्रार्थना भी कही गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू सहित बड़ी संख्या में हिन्दू, मुस्लिम व अन्य समाज के लोग शामिल हुए और चादरपोशी के साथ मुनलक तरक्की और मोदी सरकार के लिए दुआ मांगी।इस दौरान राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू ने कहा कि इबादत के दौरान आने वाले चुनावों में एनडीए की ऐतिहासिक जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को, भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के सदस्यों और विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों ने एक साथ नागपुर में हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह पर चादर चढ़ाई थी और प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की थी।




