Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने अतिवृष्टि एवं ओला प्रभावित क्षेत्रों का...

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने अतिवृष्टि एवं ओला प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने सारंगपुर एवं नरसिंहगढ़ क्षेत्र में अतिवृष्टि एवं ओला प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर शीघ्रता से सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नरसिंहगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोहन शर्मा और कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित भी उनके साथ थे।

नुकसानी का निरीक्षण करने के उपरांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने अधिकारियों से कहा कि ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। इससे प्रभावित किसानों को राहत राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की वे स्वयं एवं विधायक सतत मानिटरिंग करेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने सारंगपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से प्रभावित गांव लाटाहेड़ी, टिकोद, कालुखेडा तथा करोंदी का निरीक्षण किया। साथ ही नरसिंहगढ क्षेत्र के गांव नाहली, इकलेरा, सिका, पिपलिया तवक्कुल, पाडलियादान, पुरा, बड़बेली तथा तलेन में भी प्रभावित फसलों का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular