कलेक्टर ने एएनएम को वितरित की पोषण किट
बैतूल, 8 फरवरी 2024
स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु की टैग लाइन पर मातृत्व पोषण प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एएनएम को पोषण किट वितरित कर किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि गर्भवती मां का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। बच्चे के स्वास्थ्य के लिए और ग्रामीण क्षेत्रों में इस जागरूकता की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कर्मचारियों में समर्पण भाव का होना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मैं स्वयं हर दूसरी टीएल में समीक्षा करूंगा, कि कितनी हितग्राही माता को इसका लाभ मिल रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके ने बताया कि इस कार्यक्रम का जिले के 3 विकासखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है। जिले के आमला, चिचोली एवं शाहपुर विकासखंडों में इसकी शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर इन विकासखंडो की एएनएम को गर्भवती माताओं को वितरित करने के लिए पोषण किट दी गई है।
6 कदम विश्वास के
योजना के बारे में बताते हुए डॉ.उईके ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित एएनएम द्वारा गर्भवती माताओं को विश्वास में लेकर उनके साथ दोस्ताना माहौल बनाकर उनके बारे में जानकारी हासिल करेगी, जिसमें पिछले बच्चे, गर्भावस्था का सप्ताह, एएनसी की विजिट आदि जानकारी प्राप्त कर गीत गाता चल गतिविधि शुरू करें। उनको एक तरफ प्रिंटेड फिल्मी सितारों के फोटो दिखाकर गाना गाने के लिए प्रेरित करें। फिर उनकी भोजन की आदत, भोजन में क्या-क्या लेती है, भरपूर नींद आदि की जानकारी प्राप्त करें। उन्हें पैष्टिक आहार शामिल करने की सलाह दे।
रजनी की कहानी
डॉ.बारंगा ने कहा कि अपनी बातों को रजनी के कैरेक्टर में ढालकर गर्भवती माताओं से उसकी युवावस्था, विवाहित जीवन गर्भावस्था एवं खानपान जैसी विषयों पर रजनी के माध्यम से बात करेंगी। अगले कदम के रूप में अपनी थाली बनाओं, अपनी थाली समाओं विभिन्न पोस्टर्स के माध्यम से फल, सब्जियों, अन्न के चित्र दिखाते हुए एक गर्भवती मां के भोजन में होने वाले आवश्यक पदार्थों के बारे में बतायेगी। उन्हें क्या खाना चाहिए, किससे परहेज करें और कौन से फल खाएं, कौन सी सब्जियां लें आदि के बारे में बतायेगी।
क्या करें क्या ना करें
डॉ.बारंगा ने कहा कि इसके साथ एएनएम बतायेगी कि माता के रूप में उन्हें क्या खाएं, क्या नहीं खाएं। घर के अन्य लोगों की तुलना में गर्भवती मां को अधिक बार खाना चाहिए। आयरन की गोली, दूध, चाय और उन्हें पीले और नारंगी फलों का सेवन करना सेहतमंद होगी। ऐसी ही उपरोक्त बातें कैल्शियम और आयरन टेबलेट एक साथ ले।
डॉ.बारंगा ने बताया कि अब महिलाओं को स्वयं प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिससे उनके मन की जिज्ञासा और बात को समझा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जपाईगो दिल्ली के प्रतिनिधि डॉ.अनुराग मिंज एवं डॉ.अंबादास भोपाल द्वारा कार्यक्रम क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी गई।




