Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeनर्मदापुरमबैतूल बाजार में होगा कृषि विज्ञान एवं मिलेट मेले का आयोजन...

बैतूल बाजार में होगा कृषि विज्ञान एवं मिलेट मेले का आयोजन 5 फरवरी से

बैतूल, 4 फरवरी 2024
किसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि विज्ञान एवं मिलेट मेले का संयुक्त आयोजन 5 फरवरी से किया जाएगा। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा एवं मप्र राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल बाजार में आयोजित कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी में कृषि व भविष्य की पर्यावरण पूरक तकनीकी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उन्नत पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, रेशम उत्पादन, मत्स्य पालन, एग्रो फॉरेस्ट्री, डेयरी, आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, प्राकृतिक कृषि का महत्व, तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन, मिलेट खाद्यानों का मानव स्वास्थ्य में महत्व, मिलेट फसलों की खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी एवं मार्गदर्शन वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular