Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeभोपालकोलार में निर्माणाधीन सिक्सलेन पर धूल से मिलेगी निजात, कजलीखेड़ा में बनेगा...

कोलार में निर्माणाधीन सिक्सलेन पर धूल से मिलेगी निजात, कजलीखेड़ा में बनेगा हाट बाजार

भोपाल। शहर के उपगनर कोलार में निर्माणाधीन सिक्सलेन का शनिवार को स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, नगर निगम प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को मशीन से धूल व मलबे को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत भोपाल के सीईओ ऋतुराज सिंह को कजलीखेड़ा के आसपास हाट बाजार बनवाने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में सिक्सलेन की वजह से बहुत तेजी से बसाहट हो रही है। हाट बाजार बनने से यहां स्थानीय रोजगार सहित नागरिकों को सुविधा मिलेगी। सिक्सलेन सिर्फ परिवहन सुगमता तक ही सीमित रखा जाए, ऐसा नहीं है। ऐसी कार्ययोजनाएं लाना हैं, जिससे गांव, गरीब किसान के बच्चों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों। नगर निगम एवं पंचायत क्षेत्र में जिला पंचायत इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें। सस्ती दरों पर दुकान व हाट बाज़ार के माध्यम से सभी को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम हों।

 

 

 

 

धूल न बने परेशानी का सबब

 

 

इसके साथ ही विधायक ने निर्माणाधीन सिक्सलेन पर धूल उड़ने से परेशानी न हो। इसके लिए पानी डालने के लिए कहा। गोल जोड़ से गेहूंखेड़ा, नहर चौराहे से सिक्सलेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। बाकी काम भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मशीनों से धूल साफ की जाए, जिससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान न हों। गोल जोड़ से कोलार नहर चौराहे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा है, उन्हें जल्द चालू किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, एसडीएम कोलार आशुतोष गोस्वामी, कार्यपालन यंत्री अवनेंद्र सिंह, अपर आयुक्त विनीत तिवारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular