मुलताई। नगर के समाजसेवी एवं धोबी समाज से जागरूक युवा श्याम सेवतकर को अखिल भारतीय धोबी
महासंघ में मध्य प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अखिल
भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश रजक
वर्मा द्वारा मध्य प्रदेश में अपनी टीम का गठन किया गया जिसमें समाज के प्रति समर्पण भाव और
कार्य कुशलता को देखते हुए मुलताई निवासी श्याम सेवतकर को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया है। संगठन
द्वारा बनाए गए नियमों के अनुरूप और संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने, सहित उनके उज्जवल
भविष्य की कामना की गई है।




