Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयअमित शाह के घर देर रात तक चली बीजेपी नेताओं की बैठक,...

अमित शाह के घर देर रात तक चली बीजेपी नेताओं की बैठक, छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर B कैटेगरी की सीटों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, खास कर उन सभी सीटों पर जहां पार्टी राज्य में हुए पिछले चुनाव में हार गई थी.
अमित शाह के आवास पर चली इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
सूत्रों के मुताबिक, ये बैठक बुधवार (13 सितंबर) शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और बीजेपी अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के पहले हुई. जिसमें इस साल के आखिरी में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा की तैयारियों और राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रणनीति और चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की गई है. वहीं इस बैठक में निकले निष्कर्ष को आज बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जायेगा.
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की करीब 50 और छत्तीसगढ़ की 35 सीटों पर फैसला होगा, जिसके बाद कभी भी दोनों राज्यों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जा सकती है.
उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर लग सकती है मुहर
देर रात बुलाई गई इस बैठक में छत्तीसगढ़  की B कैटेगरी की करीब 35 सीटों पर चर्चा हुई.  ये वो सीटें हैं जिन्हें बीजेपी पिछले चुनाव में हार गई थी. वहीं आज बीजेपी छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मुहर लगा सकती है.
बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 सीटों पर और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम की अपनी पहली सूची जारी की थी. बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में मिली हार से इस बार अपनी रणनीति में बदलाव किया है. पार्टी ने कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव से काफी पहले की है. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.

Previous article
G20 Officials Meeting With PM: भारत की अध्यक्षता में G20 का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक रविवार को संपन्न हो गया. इसके बाद मंगलवार (12 सितंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय और PMO के उन अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की, जिन्होंने इस सम्मेलन के लिए दिन रात मेहनत की थी. नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में स्थित विदेश मंत्रालय में पहुंचे पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे. पीएम ने शिखर सम्मेलन की सफलता में अधिकारियों की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की और अनुभवों के बारे में चर्चा की. कई विभागों के कर्मचारियों को किया गया था शामिल G20 के लिए शेरपा अमिताभ कांत और चीफ को-ऑर्डिनेटर हर्ष श्रींगला के मार्गदर्शन में अगस्त महीने की शुरुआत से ही विदेश मंत्रालय के करीब 114 प्रमुख अधिकारियों को तैनात कर दिया गया था. अन्य डिपार्टमेंट के भी 140 युवा अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए तैनात किया गया था. इसमें शामिल हुए विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के बीच रूस-यूक्रेन वार समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर सर्वसम्मति बनाने के लिए इन अधिकारियों ने करीब 300 से अधिक बैठकें की थी. साझा बयान पर आम सहमति बनाने के लिए इन अधिकारियों ने लगातार बातचीत की थी. करीब 200 घंटे से अधिक समय तक चलीं लगातार बैठकों और अधिकारियों की मेहनत का ही परिणाम था कि 15 ड्राफ्ट्स तैयार कर संयुक्त बयान जारी किए गए. इन अधिकारियों की भूमिका थी बड़ी अमिताभ कांत बताते हैं कि विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी अभय ठाकुर, नागराज नायडू,आशीष सिन्हा और ईनम गंभीर सहित उनकी टीम के सदस्यों ने साझा ड्राफ्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. गौरतलब है कि भारत की अध्यक्षता में संपन्न हुए G20 शिखर सम्मेलन की सराहना पूरी दुनिया में हो रही है. इसमें शामिल हुए राष्ट्रध्यक्षों के साझा बयान की वजह से एक वैश्विक संदेश गया है जो विश्व पटल पर भारत की मजबूती को दिखने वाला रहा है.
Next article
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular