Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसात वर्षीय बच्‍ची की हत्या का मामला, फांसी की सजा की पुष्टि...

सात वर्षीय बच्‍ची की हत्या का मामला, फांसी की सजा की पुष्टि के लिए हाई कोर्ट पहुंचा शासन

Indore News इंदौर। सात वर्ष की बालिका की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले हत्यारे सद्दाम उर्फ वाहिद को जिला न्यायालय द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा की पुष्टि के लिए शासन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इधर हत्यारे सद्दाम ने भी जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील प्रस्तुत की है। अब कोर्ट शासन की ओर से फांसी की सजा की पुष्टि के लिए प्रस्तुत याचिका और हत्यारे की ओर से फांसी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका, दोनों पर एक साथ सुनवाई करेगा। इसकी सुनवाई संभवत: सितंबर के तीसरे सप्ताह में होगी।

यह था मामला

 

घटना 23 सितंबर 2022 को आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। हत्यारा सद्दाम पडोस में रहने वाली सात वर्ष की मासूम को घर के बाहर खेलते हुए से उठाकर कमरे में ले गया और उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। हत्यारे सद्दाम ने चाकू से कई वार बच्ची पर किए और उसकी हत्या कर दी। बाद में वह कमरे से बाहर निकला और हाथ में खून से सना चाकू लेकर रहवासियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

खुद को बताया था मानसिक बीमार

 

आरोपित ने जिला न्यायालय में खुद को मानसिक रूप से बीमार साबित करने का प्रयास भी किया था लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। कोर्ट ने माना कि उसने अपने पूरे होश हवास में वारदात को अंजाम दिया था। छह फरवरी 2023 को विशेष न्यायधीश के न्यायालय ने हत्यारे सद्दाम उर्फ वाहिद को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई थी।शासन इसी सजा की पुष्टि के लिए हाई कोर्ट गया है जबकि सद्दाम की ओर से इस फैसले के विरुद्ध अपील दायर की गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular