Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा बांटेगी आरोप पत्र

परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा बांटेगी आरोप पत्र

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए मशक्कत कर रही भाजपा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर से जशपुर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इसके लिए भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ भी तैयार हो गया है। इसमें भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र भी घुमाने का निर्णय लिया है। 108 पेज के आरोप पत्र का सारांश पत्रक लोगों को बांटा जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो सितंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ 70 बिंदुओं पर आरोप पत्र जारी किया था। 12 सितंबर की यात्रा का शुभारंभ भी शाह करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केंद्र की योजनाओं से लोगों को कराएंगे अवगत

 

 

भाजपा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की पिछले नौ वर्ष की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी। यात्रा के अलावा पार्टी बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें अल्पकालिक 24 हजार विस्तारकों को बूथों पर भेजकर लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस परिवर्तन रथ

 

 

परिवर्तन यात्रा का रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं। यात्रा का रथ आकर्षण का केंद्र होगा। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है। यात्रा रथ के प्रभारी व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular