Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयसऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राजकीय दौरा: पीएम...

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राजकीय दौरा: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मीटिंग, भारत के रिश्तों पर क्या होगा असर

जी20 सम्मेलन में शामिल होने आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद 11 सितंबर से भारत के राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी मीटिंग होगी. पीएम मोदी के साथ वह हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक  करेंगे, जिसमें इंडिया-सऊदी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं. अक्टूबर, 2019 में दोनों नेताओं ने काउंसिल की स्थापना की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी20 सम्मेलन से इतर क्राउन प्रिंस के साथ यह एक द्विपक्षीय बैठक होगी. इससे पहले पीएम मोदी जी20 के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक कर चुके हैं.

मोहम्मद बिन सलमान शुक्रवार को भारत पहुंचे थे. साल 2019 में भी वह भारत के राजकीय दौरे पर आए थे. उसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दौरा किया था, जिसमें दोनों नेताओं ने इंडिया-सऊदी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल स्थापित की थी, जिस पर आज हस्ताक्षर हो सकते हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शाम को 8.30 बजे वह वापस लौट जाएंगे.

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का पूरे दिन का शेड्यूल-

  • सुबह 10 बजे राष्ठ्रपति भवन पर क्राउन प्रिंस का औपचारिक स्वागत किया जाएगा.
  • 11 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी.
  • दोपहर 12 बजे हैदराबाद हाउस में इंडिया-सऊदी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल पर हस्ताक्षर
  • शाम को 6.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मीटिंग
  • रात को 8.30 बजे वापसी के लिए रवाना हो जाएंगे.
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular