। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत तलवारबाजी के मुकाबले खेले गए। पहले दिन भोपाल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया। जिसमें 10 स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसमें बालिका अंडर-14 वर्ग की साब्रे टीम स्पर्धा में भोपाल ने खिताबी जीत दर्ज की। टीम में तान्या, रिया, आशी और ईशा की चौकड़ी शामिल रहीं। दूसरे स्थान पर ग्वालियर और तीसरे स्थान पर इंदौर और जनजातीय विभाग की टीम रही। तीनों ही टीमों को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले।
इसी प्रकार फोइल टीम स्पर्धा के बालिका अंडर-14 वर्ग में भी भोपाल की करिश्मा, समृद्धि, स्वेरा व मैसारा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। जबलपुर की टीम ने रजत और ग्वालियर व जनजातीय की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के ईपी टीम स्पर्धा में भोपाल की लड़कियों ने बाजी मारी। जिसमें अनुश्री, तान्या, नताशा और मानवी शामिल रहीं। ग्वालियर को रजत और जबलपुर व जनजातीय विकास संभाग को कांस्य पदक मिला।
भोपाल के बालक तलवारबाज भी छाए
बालक वर्ग के साब्रे टीम स्पर्धा में भोपाल के कार्तिक, अर्हम, आदर्श व फरहान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। ग्वालियर को रजत और जनजातीय विभाग व जबलपुर की टीम ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग के फोइल टीम स्पर्धा में भोपाल के दर्शित गुप्ता, चैतन्य पाटिल, अर्हन खान व अंशुमान चौकसे की टीम ने स्वर्ण पदक जीते। जबलपुर को रजत और रीवा व ग्वालियर संभाग की टीम को इस स्पर्धा का कांस्य पदक मिला। ईपी टीम स्पर्धा में ग्वालियर की टीम को स्वर्ण पदक मिला। टीम में देव भदोरिया, अनंत शिवहरे, वंश गुर्जर व निहाल सिंह शामिल रहे। भोपाल ने रजत जीता। इस टीम में अमीश सिंह ठाकुर, आर्या, शार्दुल सेन व आदित्य भाटिया शामिल रहे। जनजातीय विभाग व जबलपुर की टीम को कांस्य पदक मिला।
निताशा, स्वेरा, आशी, चैतन्य, आदर्श ने जीते स्वर्ण
इसी प्रकार व्यक्तिगत ईवी स्पर्धा के अंडर-14 बालिका वर्ग में भोपाल की निताशा को स्वर्ण, भोपाल की ही तान्या को रजत जबकि जबलपुर की छवि और ग्वालियर की पलक को को कांस्य पदक मिला। फोइल स्पर्धा में भोपाल की स्वेरा दांबले को स्वर्ण, जबलपुर की किंजल ठाकुर को रजत व ग्वालियर की प्रियांशी व जनजातीय विभाग की शालिनी को कांस्य पदक मिले। साब्रे की व्यक्तिगत स्पर्धा में भोपाल की आशी गोस्वामी ने स्वर्ण, भोपाल की ही प्रिया पटेल ने रजत व ग्वालियर की दिव्यांशी और तृप्ति यादव ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग ईपी स्पर्धा में ग्वालियर के वंश गुर्जर ने स्वर्ण, ग्वालियर के ही निहाल सिंह ने रजत व भोपाल के आर्या पटेल और शार्दुल सेन ने कांस्य पदक जीते। फोइल में भोपाल के चैतन्य पाटिल ने स्वर्ण, भोपाल के अर्हन खान ने रजत, जबलपुर के चंद्र साइ व यथार्थ दुबे ने एक-एक कांस्य पदक जीते। साब्रे स्पर्धा में भोपाल के आदर्श छपानी ने स्वर्ण, जबलपुर के आदम्य प्रताप ने रजत, जबलपुर के दिव्य चौकसे व भोपाल के अर्हम जैन ने एक-एक कांस्य पदक जीते।