Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeभोपालमांस की अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई, 23 अगस्त से पुलिस के...

मांस की अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई, 23 अगस्त से पुलिस के साथ मैदान में उतरेगा ननि अमला

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि: Bhopal News। शहर में मांस की अवैध दुकानों और नियम विरुद्ध मांस विक्रय किए जाने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम का अमला अब मैदान में उतरेगा। 23 अगस्त यानी कल से यह कार्रवाई शुरू होगी, जो तकरीबन एक महीने तक चलेगी। 18 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत पशु चिकित्सा के साथ नगर निगम का अतिक्रमण अमला एवं स्थानीय पुलिस बल के समन्वय से अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित मीट दुकानों के विरुद्ध यह कार्रवाई होगी।

 

 

 

जानिए कब-कहां होगी कार्रवाई

 

 

इस दौरान 23 अगस्त को जोन-1 और 20 में, 26 अगस्त को जोन-12 और 13 में, 28 अगस्त को जोन-3 और 4 में, 2 सितंबर को जोन-2, 5 और 21 में, 4 सितंबर को जोन-6 और 8 में, 6 सितंबर को जोन-7 और 10 में, 11 सितंबर को जोन-9 और 11 में, 13 सितंबर को जोन-14 और 15 में, 16 सितंबर को जोन-18 और 19 में, 18 सितंबर को जोन-16 और जोन 17 में कार्रवाई की जाएगी।

अवैध मांस की दुकानें हैं खतरनाक

 

 

गौरतलब है कि इन अवैध या नियम विरुद्ध चलने वाली मांस की दुकानों से संबंधित इलाके में गंदगी फैलती है, जिससे संक्रमण का भय भी रहता है। इसके अलावा मांस की लालच में आवारा कुत्ते भी आसपास मंडराते रहते हैं, जिससे लोगों को खतरा रहता है। यही देखते हुए प्रशासन ने मांस की अवैध या नियम विरुद्ध चलने वाली दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular