Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़शार्क टैंक की तर्ज पर पिचाथॉन का रायपुर में आयोजन, स्थानीय स्टार्टअप...

शार्क टैंक की तर्ज पर पिचाथॉन का रायपुर में आयोजन, स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा, बिजनेस आइडियाज पर होगी चर्चा

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण शहरी इलाकों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शार्क टैंक (Shark Tank) की तर्ज पर पिचाथॉन (Pitchathon) का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (रीपा) से जुड़े रोजगार-आजीविका मूलक कार्यों के साथ स्थानीय स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में पिचाथॉन की बड़ी भूमिका होगी। स्थानीय युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और सलाह भी पिचाथॉन में मिलेगी। इस आयोजन में प्रदेश के युवा उद्यमी और स्टार्टअप अपने बिजनेस आइडिया सफल उद्यमियों और निवेशकों को बताएंगे। पसंद आने पर रूचि अनुसार निवेश इस पिचाथॉन के स्टार्टअप और बिजनेस आइडिया में निवेश भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

आनलाइन आवेदन कर सकते हैं उद्यमी

 

रायपुर जिले के रीपा, आइआइटी और एनआइटी के साथ मिलकर हेडस्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन द्वारा इस पिचाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए स्थानीय उद्यमियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यमी www.headstart.in वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत पिचाथॉन 2.0 में किया जाएगा शामिल

 

आवेदनों की स्क्रूटनी कर चयनित स्थानीय उद्यमियों को नौ अगस्त को रायपुर शहर के सिविल लाइन फस्टअप स्पेस कार्यालय में भारत पिचाथॉन 2.0 में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थानीय उद्यमियों के स्टार्टअप संबंधी प्रेजेंटेशन एवं चर्चा चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रायोजक भी शामिल होंगेे, जो उद्यमियों को उनके आवश्यकता अनुसार वित्तीय सहयोग और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular