Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविकास कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की...

विकास कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी पर भी होगी चर्चा

भोपाल, । विकास और हितग्राही मूलक कार्यों की समीक्षा के लिए आथ संभागायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक संभागायुक्त मालसिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम 4 बजे से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ संभाग के समस्त एडीएम, एसडीएम की को उपस्थित में की जाएगी।

परिसंपत्तियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे

कांफ्रेस के दौरान संभागायुक्त राजस्व संबंधी आरसीएमएस पोर्टल में नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार की प्रगति, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार की प्रगति, लोक परिसंपत्ति पोर्टल पर जिलों द्वारा दर्ज परिसंपत्तियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, विभागीय परिसंपत्तियों के अनुरक्षण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, लंबित सीएम मॉनिट / सीएस मॉनिट प्रकरण की स्थिति, सीएम हेल्पलाईन, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति और पेंशन प्रकरण, पीएम किसान आधार पर बैंक खाता लिकिंग, पीएम किसान ई-केवायसी, भूमि आवंटन के प्रकरणों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी पर भी होगी चर्चा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा अंतर्गत अमृत सरोवर, आधार आधारित भुगतान, कार्यों की पूर्णता, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन की समीक्षा भी कांफ्रेस के दौरान की जाएगी । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किस्त जारी करने, आवासों की पूर्णता की समीक्षा होगी । बैठक में एसवीएम के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी, वाटर शेड के तहत कस्टम हायरिंग केन्द्रीय निर्माण की प्रगति, वृक्षारोपण कार्य की स्वीकृति, आजीविका उन्नयन के वृहद स्वरूप के कार्यों की स्वीकृति और एसएचजी निर्धारण के साथ जुलाई 2023 के वित्तीय लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही विकास पर्व और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular