Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeऑटोS1 Air को नए नियॉन ग्रीन कलर में भी लाएगी Ola Electric

S1 Air को नए नियॉन ग्रीन कलर में भी लाएगी Ola Electric

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric इस सप्ताह अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air को लॉन्च करेगी। इसके लिए पहले से बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स इसे 28 से 30 जुलाई के बीच खरीद सकेंगे। इसके बाद बाकी कस्टमर्स के लिए 31 जुलाई से इसे खरीदने का मौका होगा। कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तहत, इसका प्राइस 1.09 लाख रुपये रखा है। इसके बाद यह बढ़कर 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ, Bhavish Aggarwal ने S1 Air का टीजर दिखाया है, जिसमें यह ब्राइट नियॉन ग्रीन कलर्स में है। इसके अलावा यह Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले महीने शुरू होगी। इससे पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर होगी।

हाल ही में कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। कंपनी ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में नहीं बताया गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड –  Eco, Normal and Sports होंगे। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी। कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के समान है। । कंपनी की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular