Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी...

: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी बैगा जनजाति

Singrauli : सिंगरौली । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- बैगा जनजाति अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी। बैढ़न में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया। संतों ने भी मुख्यमंत्री को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया। मुख्यमंत्री बोले – संत रविदास जी का मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा, जहां भोजन निश्‍शुल्‍क होगा।देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में अब सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां चरण पादुका योजना अंतर्गत वितरण, रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में संत शिरोमणि समरसता रथ यात्रा का शुभांरभ किया। इसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री 693करोड़ 34 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्‍यास तथा लोकार्पण व 672 करोड़ 25 लाख की रिहंद माइक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्‍यास किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular