Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़निजी स्कूल के प्राचार्य ने पालकों को नोटिस जारी कर कहा संक्रमित...

निजी स्कूल के प्राचार्य ने पालकों को नोटिस जारी कर कहा संक्रमित बच्चों को स्कूल न भेजें

बिलासपुर। आई कंजेक्टिवाइटिस का संक्रमण फैल रही है। ज्यादातर बच्चे इसके चपेट में आ रहे हैं। सरकंडा जबड़ापारा के त्रिवेणी नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए पालकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि अगर बच्चाें में संक्रमण का लक्षण है तो स्कूल न भेजें। घर पर ही रखें ताकि समय से पहले वह ठीक हो सके।

 

 

 

सनराइज पब्लिक स्कूल त्रिवेणीनगर जबड़ापारा ने पेरेंट्स के लिए नोटिस निकालते हुए आई कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के निर्देश जारी किए हैं। कोई भी स्कूल अधिकारिक रूप से बच्चों को स्कूल आने से मना तो नहीं करना ठीक नहीं समझते।

 

 

 

समस्या यह है कि पीड़ित बच्चे यदि स्कूल आएंगे तो वह अपने दूसरे साथियों के साथ भी उठेंगे बैठेंगे साथ में पढेंगे। ऐसे में स्कूलों में पिंक आई कंजेक्टिवाइटिस का विस्फोट होने से नहीं रोका जा सकता है। जो अपने चपेट में टीचर्स को भी ले सकता है। यदि समूचा स्कूल ही इस बीमारी से ग्रस्त हो गया तो अध्ययन – अध्यापन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।लेकिन समझदारी इसी में है कि पालक इस संक्रामक बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पूरी तरह से ठीक होने तक अपने बच्चों को घर पर ही रखें। मल्हार नवोदय विद्यालय में पीड़ित बच्चों को दवा दी जा रही है। इसके अलावा बच्चों को इस तरह की बीमारी होने पर घर पर है घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है।जब बच्चे ठीक हो जाए तब भी स्कूल आ सकते हैं। इसके अलावा पालकों को अपने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखने के लिए कहा है। लक्षण नजर आने पर शुरूआती दौर से डाक्टर के पास जाकर सलाह लें व जांच करवा लें। नियमानुसार दवाई लेते रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular