Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeभाजपाबागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दिल्ली में 6 से...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक होगा आयोजन, जानें शेड्यूल

Delhi: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन के रामलीला मैदान में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (dhirendra krishna shastri) का कथा वाचन होगा. इसमें दिव्य दरबार, कलश यात्रा और हवन का भी आयोजन किया जा रहा है. यह कथा रामलीला मैदान में 6 से 8 जुलाई तक होगी

गुरुवार (06 जुलाई) को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहेंगे. इसके अगले दिन शुक्रवार (7 जुलाई) को हवन और दिव्य दरबार होगा. वहीं, शनिवार (08 जुलाई) को होने वाले महा दर्शन में भी वो शामिल रहेंगे. जिसमें तकरीबन 70 से 80 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिल्ली समेत आसपास के तमाम इलाकों के लोग यहां पर पहुंच रहे हैं.

आयोजन वाली जगह पर दो पंडाल बनाए गए हैं. इसमें से एक दिव्य दरबार होगा. यहां पर पंडित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहेंगे. वहीं दूसरा पंडाल ठीक बगल में होगा. यहां पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं. जहां हवन का भी आयोजन करने की व्यवस्था भी की जा रही है. इस दौरान भक्त स्क्रीन पर सब कुछ लाइव देख पाएंगे. सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस के दो हजार कर्मी मौजूद रहेंगे.

आयोजन समिति ने क्या कहा? 
कार्यक्रम का आयोजन तिनका का सहारा नाम की एक ट्रस्ट कर रही है. आयोजन समिति के कुशल गुप्ता (Kushal Gupta) ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि आने वाले 70 हजार लोगों के रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम किया जाएगा. हमारे किचन में सबके लिए खाना बनेगा और हर जरूरत की चीज का ध्यान रखा जाएगा.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular