Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदोनों नईनवेली वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला सफर फीका, आगे भी कम...

दोनों नईनवेली वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला सफर फीका, आगे भी कम यात्रियों ने कराई बुकिंग

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से जबलपुर व भोपाल से इंदौर के बीच बुधवार को पहले दिन नियमित सेवा के तहत चली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर फीका रहा। जबलपुर से आरकेएमपी के बीच 184 और इंदौर से भोपाल के बीच 176 यात्रियों ने सफर किया। शाम को लौटते समय भी दोनों ट्रेनों में यात्रियों की संख्या इसी तरह रही। आगामी दो दिन भी कम यात्रियों ने ही बुकिंग कराई है।

 

 

 

 

असल में इन दोनों ही शहरों के बीच पूर्व से एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें चल रही है, जिनमें किराया कम है। यदि आरकेएमपी से जबलपुर के बीच समय की बात की जाए तो अमरकंटक एक्सप्रेस आरकेएमपी से शाम 4.13 बजे रवाना होकर रात 9.25 बजे पहुंचती है, जो यह दूरी 5.12 घंटे में तय करती है। वहीं इंदौर-बीएसपी एक्सप्रेस यह दूरी छह घंटे में तय करती है। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस 4.35 मिनट लेती है। इस तरह बहुत अधिक अंतर नहीं है। वहीं भोपाल-इंदौर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की बात की जाए तो भोपाल से मालवा एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे चलकर 5.55 घंटे में दोपहर 1.40 बजे इंदौर पहुंचती है। भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 5.45 घंटे, जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस 4.20 घंटे का समय लेती हैं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 3.06 घंटे लेती हैं।इस तरह यात्रियों का कहना है कि उनके पास विकल्प है। हालांकि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि अभी शुरुआती समय है, इसलिए यह कहना ठीक नहीं है कि यात्रियों की संख्या कम है। वंदे भारत एक्सप्रेस में बेहतर सेवाएं हैं। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेंगी।
जबलपुर से आरकेएमपी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

 

 

28 जून:- कुल 184 यात्रियों ने सफर किया। इनमें ईसी श्रेणी में 26 व सीसी श्रेणी में 158 यात्री थे।

 

 

 

 

आरकेएमपी से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

 

 

29 जून:- ईसी श्रेणी में 17 व सीसी श्रेणी में 89 बुकिंग हुई। इस तरह 106 यात्रियों ने बुकिंग कराई।

30 जून:- ईसी श्रेणी में 11 व सीसी श्रेणी में 150 बुकिंग हुई। इस तरह 161 बुकिंग हुई।

 

 

 

 

इंदौर से भोपाल आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

 

 

28 जून:- ईसी श्रेणी में 13 व सीसी श्रेणी में 163 यात्री थे। इस तरह 176 यात्री ही मिले।

 

 

 

 

भोपाल से इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेसआरकेएमपी से अमरकंटक एक्सप्रेस में जबलपुर का किराया थर्ड एसी में 645, सेकंड एसी में 895 व फस्ट एसी में 1485 रुपये है। दूसरी ट्रेनों में भी लगभग इतना ही किराया है।

आरकेएमपी से जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया ईसी श्रेणी में 1880 व सीसी श्रेणी में 1055 है। वहीं भोपाल से इंदौर के बीच मालवा एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 555 रुपये, सेकंड एसी में 760 रुपये और फस्ट एसी में 1255 रुपये किराया लगता है। इसी दूसरी ट्रेनों का किराया भी है। जबकि वंदे भारत के ईसी श्रेणी में 1600 व सीसी श्रेणी में 910 रुपये है। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची में खानपान शुल्क जुड़ा है। यदि टिकट बुक कराते समय खानपान सुविधा का लाभ नहीं लेने के विकल्प चुनते हैं तो किराया 200 से 300 रुपये कम हो जाएगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular