Tuesday, June 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले मोदी, भाजपा को दुनिया की...

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले मोदी, भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में मप्र की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जून को सुबह करीब दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की प्रदेश को सौगात दी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में शिरकत करने मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने देशभर के 10 लाख भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है। जानिए इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular