Friday, June 12, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशवन विभाग की टीम ने बाघ को ड्रोन से देखा, दहशत में...

वन विभाग की टीम ने बाघ को ड्रोन से देखा, दहशत में ग्रामीण

औबेदुल्लागंज से देलावाड़ी के बीच करमई गांव के नजदीक पिछले चार दिनों से घायल बाघ की दहशत बरकरार है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने करीब सात किलोमीटर पैदल चल कर बाघ के पास पहुंचने का प्रयास किया। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के साथ वन विभाग के कर्मी लाठी लेकर ऊंची-नीचे चट्टानों पर चल रहे थे। इस बीच दल जगह-जगह रूक कर बाघ के पग मार्गों को देखने का प्रयास भी करता रहा। दोपहर के बाद दल ने बाघ को देखने के लिए ड्रोन उड़ाने का निर्णय लिया। दल को ड्रोन से बाघ की लोकेशन का अनुमान तो मिला लेकिन सटीक लोकेशन तलाशने में सफलता नहीं मिल सकी है।

करमई गांव के निवासी एवं मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के सचिव विनोद इरपाचे बताते हैं कि वन क्षेत्र करमई बमनई भूतपलासी नासीपुर यह सभी क्षेत्र वन विभाग के अधीन है इधर टाइगर मूवमेंट होता रहता है अभी पांच दिनों से पहाड़िया पर टाइगर की खबर से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग विशेषज्ञ की मदद से शीघ्र ही इस टाइगर को रेस्क्यू कर ग्रामीण का भय खत्म करने की मांग की है। इधर पूर्व वन समिति अध्यक्ष इमारत सिंह दरबार का कहना है कि वन क्षेत्र में नाकेदार डिप्टी जंगल में नहीं जाकर कागजी कार्रवाई कार्यालय में बैठकर करते हैं केवल निर्माण के कार्यों में ही रुचि लेते हैं इन सभी की जांच होनी चाहिए टाइगर के मूवमेंट 5 दिन मे पता नहीं कर पाई यह बड़ी बात है।

इधर मदरबुल डेयरी में भी दहशत, छह फ्लैश लाइट लगाईं

मदरबुल डेयरी में गाय के बछडे का शिकार का प्रयास करने वाला बाघ के मूवमेंट से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। उसको पकड़ने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी विभाग के लोगों को सफलता नहीं मिल पा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर कुक्कुट विकास निगम के एमडी एचबीएस भदौरिया ने बताया कि, बाघों को दूर रखने के लिए छह फ्लैश लाइट लगाई गई हैं। यहां पहले से म्यूजिक सिस्टम लगा था मार्डन डेयरी में भी उसे सुचारू रखा गया है। इसके साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था भी की है। तेज रोशनी और आग जलने से वन्य प्राणी नजदीक नहीं आएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular