Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeगैजेट्समहिंद्रा के धाकड़ आर्मी व्हीकल Mahindra Armado की डिलीवरी शुरू, दुश्मन के...

महिंद्रा के धाकड़ आर्मी व्हीकल Mahindra Armado की डिलीवरी शुरू, दुश्मन के छुड़ा सकती है पसीने!

Mahindra ने भारतीय आर्मी के लिए Mahindra Armado को बनाया है जो कि भारत का पहला आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है। इसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (Mahindra Defence Systems) ने बनाया है जो भारत में आर्मी आदि के लिए डिफेंस व्हीकल बनाती है। यह 0 से 60 किलोमीटर मात्र 12 सेकंड में जा सकती है। इसमें 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार दी गई है। 1 हजार किलो तक वजन यह उठा सकती है। आइए जानते हैं महिंद्रा के इस नए दमदार व्हीकल में क्या खास है।

Mahindra Armado को कंपनी ने भारत में ही डिजाइन, और बनाकर तैयार किया है। इसकी डिलीवरी कंपनी ने शुरू कर दी है। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए भी इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि व्हीकल को भारत के पहले आर्मर्ड लाइट स्पेशिलिस्ट व्हीकल के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे खासतौर पर भारत के सशस्त्र बलों के लिए बनाया गया है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने इस बारे में संकेत नहीं दिया कि इस व्हीकल को कौन सी सेना इस्तेमाल करने वाली है।

Mahindra Armado engine, power

महिंद्रा अर्माडो अपने नाम की तरह ही एक दमदार पावर परफॉर्मेंस के साथ आती है। इसमें 3.2 लीटर डीजल इंजन है। यह 216BHP की पावर पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। यह 4×4 ड्राइव ट्रेन वाला व्हीकल है। यानि कि गाड़ी चारों पहियों पर दौड़ती है। इसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बताई गई है। यह 12 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है।

Mahindra Armado features

Mahindra Armado की खास बातें आपको बता देते हैं। इस ALSV पर 6 लोग सवार हो सकते हैं जिसमें चालक भी शामिल किया गया है। इसे बी7 लेवल और स्टैंग लेवल 2 की बैलेस्टिक सेफ्टी दी गई है। यह आर्मर्ड पियर्सिंग राइफल को भी रोक सकती है। साथ ही यह विस्फोटों के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान करती है। यह 1000 किलो तक वजन ढोकर ले जा सकती है। अपने वजन से यह 400 किलो ज्यादा लोड ले जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular