Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सBigg Boss OTT 2: शो टाइमिंग, रिलीज डेट से लेकर कंटेस्टेंट तक,...

Bigg Boss OTT 2: शो टाइमिंग, रिलीज डेट से लेकर कंटेस्टेंट तक, जानें सब कुछ

Bigg Boss OTT का दूसरा एडिशन शनिवार, 17 जून से शुरू हो रहा है। इस साल OTT प्लेटफॉर्म से लेकर होस्त तक, शो में सब कुछ बदल गया है। इस साल का बिग बॉस ओटीटी JioCinema में स्ट्रीम होगा, जिसमें 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा, नए एडिशन में शो होस्ट भी अलग होगा। कुछ कंटेस्टेंट की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं, कुछ एलिमेंट्स पर अभी भी पर्दा रखा गया है। चलिए शो से जुड़ी कुछ अहम बातों को जानते हैं।

Bigg Boss OTT 2 कल, 17 जून से शुरू होने रहा है। शो रात 9 बजे से JioCinema ऐप पर प्रसारित होगा। इसे मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। ऐप पर शो की 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

जहां एक ओर पहले सीजन में करण जौहर ने होस्ट की भूमिका निभाई थी, दूसरे सीजन में Bigg Boss फैंस के चहेते सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। सलमान खान बिग बॉस के लगभग सभी सीजन को होस्ट कर चुके हैं और OTT एडिशन में यह उनका होस्टिंग डेब्यू होगा।

वहीं, प्रतियोगियों की बात करें, तो इस बार Bigg Boss OTT 2 में आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी, फलक नाज, अंजलि अरोड़ा, पलक पुर्सवानी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, पुनीत सुपरस्टार और बेबिका धुर्वे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

हाल ही में JioCinema ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर की कुछ झलकियां भी दिखाई थी। घर की खासियत रिसाइकिल किए गए फर्निचर आदि हैं। घर में एक बड़ा गार्डन होगा, जिसमें एक पेड़ और स्विमिंग पूल एरिया होगा। वहीं पूल के ठीक बगल में एक बालकनी एरिया भी है। घर में काफी बड़ा और आकर्षक रंगों से भरा लिविंग रूम एरिया है। सोने के कमरों में बंकर बेड लगे हैं।

इसके अलावा, खबर है कि सनी लियॉन एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। सनी का कहना है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है। हालांकि, फिलहाल घर में उनके रोल को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular