Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयतमिलनाडु बीजेपी राज्य सचिव की गिरफ्तारी को अन्नामलाई ने बताया निंदनीय, कहा-...

तमिलनाडु बीजेपी राज्य सचिव की गिरफ्तारी को अन्नामलाई ने बताया निंदनीय, कहा- हमें नहीं रोक पाएंगी ये..

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या को चेन्नई में शुक्रवार (16 जून) रात साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, सूर्या ने हाल ही में मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई. एसजी सूर्या की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने इसे निंदनीय बताया और इसको लेकर बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट भी किया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामालाई ने ट्वीट करते हुए लिखा ”बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी को बेहद निंदनीय है. उनकी केवल यह गलती थी कि उन्होंने कम्युनिस्टों और डीएमके के सहयोगियों के नफरत भरे और दोहरे मानकों को उजागर कर दिया था. ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोक पाएंगी और हम सच्चाई को हमेशा सबके सामने लाते रहेंगे.”

एएनआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश सचिव को मदुरै साइबर क्राइम पुलिस ने उनके हालिया ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है जो उन्होंने मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर किया था. पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular