Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभाजपा कराएगी हर बूथ पर 100 मिस्ड कॉल

भाजपा कराएगी हर बूथ पर 100 मिस्ड कॉल

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर अभियान चला रही है। 20 जून से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें घर घर दस्तक दी जाएगी। लोगों को पत्रक देते हुए सेल्फी भी ली जाएगी तो मिस्ड कॉल भी कराया जाएगा। एक बूथ पर सौ-सौ लोगों का लक्ष्य रखा गया है।
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का प्रयास कर रही है। बहाना है मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने का जिसके अंतर्गत हितग्राही और मोर्चा प्रकोष्ठों के विधानसभावार सम्मेलन चल रहे हैं। दोनों ही आयोजनों में अच्छी भीड़ जुट रही है। लाड़ली बहना योजना के जबर्दस्त हिट होने के बाद कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह भी नजर आ रहा है। महिलाओं में अच्छा खासा माहौल बना हुआ है। पार्टी इसका पूरा फायदा उठाना चाहती है। इसके चलते पार्टी ने अभी से विशेष जनसंपर्क अभियान पर फोकस करना शुरू कर दिया है जिसमें कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर दस्तक देने जा रही है। 20 जून से ये अभियान शुरू होने जा रहा है। सारा फोकस अभियान पर किया जा रहा है। सभी जवाबदारों को निर्देश दिए गए हैं कि बूथ इकाई को एक बार फिर सक्रिय किया जाए। उनके साथ टोली बनाकर घर-घर संपर्क किया जाए। पत्रक देने के साथ सेल्फी ली जाए। ये भी स्पष्ट कहा गया कि बूथ पर कम से कम 100 लोगों से पार्टी के दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कराए जाए। 100 घर जाना अनिवार्य है। ये अभियान 30 जून तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular