Friday, June 12, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सThe Trail Trailer: काजोल की पहली वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, यूट्यूब...

The Trail Trailer: काजोल की पहली वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, यूट्यूब पर 1 घंटे में मिले 30 लाख व्यूज

बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के बाद कई मंझे हुए कलाकाल अब वेब सीरीज का रुख करते नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉबी देओल, सुष्मिता सेन के बाद अब लोकप्रिय बॉलीवुड अदाकारा काजोल भी आपको वेब सीरीज में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस Disney+ Hotstar स्पेशल The Trail के साथ अपना OTT डेब्यू करने वाली हैं। काजोल और मेकर्स ने The Trail का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें अभिनेत्री कोर्ट रूम ड्रामा से सभी को इम्प्रेस करती नजर आएंगी।

Disney+ Hotstar ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर The Trail का ट्रेलर रिलीज किया। दो मिनट के वीडियो में काजोल के जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स देखने को मिल रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेलर को मात्र 1 घंटे में 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल नयोनिका सेनगुप्ता नाम की वकील का रोल अदा कर रही हैं, जो एक गृहिणी है और अपने पति के सार्वजनिक घोटाले के बाद वकील के रूप में काम पर लौटने के लिए मजबूर है। वेब सीरीज 14 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज हो रही है।ट्रेलर से पता चलता है कि सीरीज में काजोल के पति (जिशु सेनगुप्ता द्वारा रोल निभाया गया) एक अतिरिक्त न्यायाधीश हैं, जो फैसले को बदलने के लिए रिश्वत के रूप में सेक्शुअल फेवर स्वीकार करने के लिए गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद, काजोल अदालत में वापस लौटती हैं।

काजोल ने सीरीज के बारे में बात करते हुए वैराइटी को बताया, (अनुवादित) “जटिलताएं हैं जो मेरे लिए एक चरित्र को परिभाषित करती हैं और नयोनिका के आसपास की परतें हैं जो इस भूमिका के पहली बार आने पर मुझसे बोलीं। नयोनिका व्यक्तिगत महसूस हो रही थी, मैंने तुरंत उसके बारे में सुरक्षात्मक महसूस किया और इसने डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा’ को चुनने में मेरे विश्वास को जगाया।”

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular