जिला प्रशासन और नगर निगम भोपाल द्वारा मन्नत सोशल वेलफेयर एवं एसबीआई बैंक के समन्वय से बाबा नगर में रीसाइकल, रीड्यूस, रीयूज की थीम पर स्वच्छता रैली निकाली जिसमें लगभग 200 नागरिकों ने मिल कर स्वच्छता का संदेश दिया। बाबानगर के बच्चों ने पॉलिथिन से भरी धरती एवं हरियाली से भरी धरती को दर्शाते हुए उपस्थित सभी लोगों को पॉलिथिन के लिए न का संदेश दिया। साथ ही कपड़े के थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली में एसबीआई बैंक से एजीएम श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री विकास के साथ 30 नागरिकों ने 20 आंगनवाडियों में 3R टॉपिक पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार भी वितरित किए। इसके साथ-साथ बाबा नगर बस्ती के लोगों एवं उपस्थित सभी लोगों को मुफ्त में कपड़े के थैले भी वितरित किए।




