Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसफलता की कहानी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में...

सफलता की कहानी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में आएगी खुशहाली- लाड़ली बहना शीतल

रायसेन :

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने के लिए रायसेन के वार्ड नम्बर-10 निवासी श्रीमती शीतल यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज भैया ने लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर बहनाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि देने हेतु जो प्रयास किए गए हैं वे वाकई सराहनीय है। मुझे प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी तो मेरी आजीविका चलाने में मुझे बहुत मदद मिलेगी। अब प्रतिमाहएक हजार रुपये की राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular