Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जा...

मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है – कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह

कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह ने एडीएम श्री हरेंद्र नारायन सिंह, हुजूर तहसीलदार श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव को बलरामपुर में मिट्टी धसने की दुर्घटना का पता चलते ही घटना स्थल पर भेजा। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत कार्यों में लगी हुई है। घटना की जांच की कर्रवाई भी जारी है।

बालमपुर भोपाल, रायसेन बॉर्डर का गांव है। तालाब से 4 महिला मिट्टी खोदने के काम में लगी थी, अचानक मिट्टी धसने पर दो महिला को सुरक्षित निकाला गया, दो महिला की मिट्टी धसने के कारण दबने से मौत हुई।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में लगी हुई है। तहसीलादार श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है और दुर्घटना के अलग – अलग बिंदुओं पर प्राथमिक जांच भी की जा रही है साथ ही बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटना स्थल पर तैनात की गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular