Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचार वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपियों का मकान तोड़ा, महंगी शराब...

चार वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपियों का मकान तोड़ा, महंगी शराब की बोतलें मिलीं

Ujjain Crime News:  कमल कालोनी निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के चार आरोपितों को शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बनी विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां से महिला (आरोपितों की मां) को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट परिसर में आरोपितों के साथ मारपीट किए जाने की आशंका को लेकर कंट्रोल रूम में विशेष कोर्ट बनाया गया था। उधर, शुक्रवार शाम को पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपितों के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। नगर निगम कर्मचारियों ने मकान तोड़ने से पहले सारा सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। इस दौरान घर में बड़ी मात्रा में महंगी शराब की बोतलें भी मिली हैं।

बता दें कि कमल कालोनी निवासी रामसिंह राणा की चार वर्षीय बच्ची राजनंदनी मंगलवार को घर के बाहर बहनों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद वह लापता हो गई। स्वजन ने चिमनगंज थाने में शिकायत की थी। बुधवार रात बालिका का शव वाल्मीकि धाम आश्रम के पास स्थित नाले के समीप बोरे में मिला। एफएसएल अधिकारी डा. प्रीति गायकवाड़ ने बताया कि बालिका का मुंह व नाक दबाकर हत्या की गई है। हाथों में नीलेपन के निशान मिले।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शव फेंकने वाले आरोपित विक्की ठाकुर को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद बालिका के पड़ोसी युवक अजय, उसकी बहन रानू व मां निर्मला बाई को हिरासत में लिया गया। तीनों ने बताया कि बालिका गलती से उनके घर में बनी हौज में गिर गई थी। हत्या के आरोप के डर से शव फिंकवाया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की बात सामने आई।

 

सख्ती से पूछताछ की तो कुबूला

सख्ती से पूछताछ में पता चला कि आरोपितों अजय और विक्की ने बालिका को गंदी नीयत से घर में बुलाया था और फिर मुंह दबाकर मार डाला। मौत का पता चलते ही अजय की बहन ने शव को हौज में डुबाया। इसके बाद प्रेमी विक्की ठाकुर को बुलाकर शव बोरे में भरकर छत पर रखवा दिया। करीब एक घंटे बाद विक्की आरोपित युवती की एक्टिवा पर बोरे में बंद शव को वाल्मीकि धाम के समीप ले गया और नाले में फेंक दिया। इसी दौरान शव ले जाते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular