Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीधी में बल्कर और जीप की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

सीधी में बल्कर और जीप की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

सीधी ।  सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। डंंपर और ट्रक बल्कर से टकराने के बाद उसी पर पलट गए। हादसे में दो बच्‍चों समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब 10:15 बजे के की बताई जाती है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के 3 थानों की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

राहत बचाव कार्य जारी है

पुलिस अधीक्षक डा. रवींद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। डंंपर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य जारी है।

सीधी से नगरी की ओर जा रहा था बल्कर

बल्कर सीधी से नगरी की ओर जा रहा था। जीप में सवार लोग सीधी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular