Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीय51 के हुए सीएम योगी, राजनाथ सिंह बोले- 'ईश्वर उन्हें लंबी उम्र...

51 के हुए सीएम योगी, राजनाथ सिंह बोले- ‘ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे’

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का आज (5 जून) बर्थडे है. इस मौके पर सीएम योगी को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें बर्थडे पर तमाम लोग उन्हें ट्विटर पर विश कर रहे हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है और ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना की है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री,जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं. उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें

आज अपने 51वें बर्थडे के मौके पर सीएम योगी विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, जिसका आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. इस मौके पर सीएम योगी 762 निकायों, 58 हजार ग्राम पंचायतों को एक साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलाएंगे. इसके साथ ही सीएम 25 स्ट्रीट वेंडर्स को भी कार्ड बाटेंगे.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर जिले में सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर तैयारियां कर रखी हैं और कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा है. इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में सोमवार सुबह गंगा आरती में बुलडोजर शामिल किया गया.

.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular