बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शनकारी पहलवान लगातार अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मीटिंग अमित शाह के आवास पर करीब 2 घंटे चली जिसमें पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच की मांग के साथ-साथ जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है.
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और पहलवानों की यह मीटिंग शनिवार रात 11 बजे हुई जिसमें साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शामिल थे. अमित शाह ने पहलवानों से उस समय मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने पहलवानों को बिना किसी भेदभाव के जांच करने का आश्वासन दिया है.




