Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सMake In India: Noise की 'मेक इन इंडिया' में धूम! मई में...

Make In India: Noise की ‘मेक इन इंडिया’ में धूम! मई में बनाईं 10 लाख से ज्यादा स्मार्टवॉच!

Make in India में Noise ने बड़ी सफलता हासिल की है। Noise भारत की वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी है जो स्मार्टवॉ़च, फिटनेस बैंड, ईयरबड्स, ईयरफोन, हेडफोन आदि वियरेबल बनाती है। कंपनी ने मई में 10 लाख स्मार्टवॉच बनाकर नया मील का पत्थर स्थापित किया है। नॉइज देश की पहली घरेलू कंपनी है जिसने भारत में स्मार्टवियरेबल बनाने का बीड़ा उठाया है। कंपनी ने बताया है कि उसने अब तक 30 लाख स्मार्टवॉच बेची हैं।

Noise ने एक महीने के अंदर 10 लाख स्मार्टवॉच का निर्माण करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कंपनी ने ये स्मार्टवॉच मई के महीने में बनाई हैं। मीडिया ब्रीफ के अनुसार, इस उपलब्धि पर बोलते हुए कंपनी ने को फाउंडर अमित खत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर उन्हें गर्व हो रहा है। एक महीने के अंदर 10 लाख के लगभग स्मार्टवॉच बनाकर कंपनी के लिए भारत का स्थान और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

कंपनी का कहना है कि उसने भारतीय मार्केट का सही तरीके से विश्लेषण किया है। मार्केट की जरूरतों को समझा है। साथ ही जाना है कि स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में कंज्यूमर की चॉ़इस क्या है। मार्केट में वियरेबल सेग्मेंट में बड़े बड़े प्लेयर्स मौजूद हैं जिनकी मार्केट पर पकड़ भी बहुत मजबूत है। बावजूद इसके, कंपनी घरेलू विकसित ब्रांड के रूप में सफलता के साथ उभरी है। भारत में इसने कस्टमर की जरूरतों को समझते हुए इसकी मार्केट को एक नया आकार दिया है। जिसके बाद Noise अब भारत में जाना पहचाना नाम है।

कंपनी के मुताबिक उसका रिवेन्यु 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चल रहा है। जिसके चलते नॉइज सबसे ज्यादा फायदे वाली कंपनियों में शुमार है जो डायरेक्ट टू कस्टमर (D2C) ब्रैंड के तहत आती है। नॉइज का कहना है कि कंपनी को उम्मीद है साल की दूसरी छमाही में भी उसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी रहेगी। प्रोडक्शन के मामले में यह नए रिकॉर्ड बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेक इन इंडिया पहल से भारत को काफी लाभ मिल रहा है, जब से मेड इन इंडिया वस्तुओं की संख्या बढ़ने लगी है। भारत के पास दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी है और वर्कफोर्स बहुत महंगा नहीं है। जिसका देश को फायदा हो रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular