Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलखतरनाक हो सकता है पपीता और नींबू का कॉम्बिनेशन... 'जहर' की तरह...

खतरनाक हो सकता है पपीता और नींबू का कॉम्बिनेशन… ‘जहर’ की तरह करता है काम

घर पर अक्सर कई चीजों को एक साथ खाने से मना किया जाता है. क्योंकि इन्हें साथ में खाने से सेहत (Health) पर इसका रिएक्शन हो सकता है. ऐसा ही एक फल है पपीता (Papaya), जो हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद है. वजन कम करने से लेकर पाचन सुधारने तक में पपीते का कोई तोड़ नहीं है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. इसलिए यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है. हालांकि, पपीते के साथ कुछ चीजों को खाना खतरनाक हो सकता है. यह जहरीला हो सकता है. आइए जानते हैं…
पपीता इतना फायदेमंद क्यों
पपीता में डायटरी फाइबर, फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, A, E, B, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे अल्फा और बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। ये सेल को रिजनरेट करने में हेल्प करते हैं। वहीं, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने का काम करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना पपीता खाने की सलाह देते हैं. मीडियम जीआई के चलते डायबिटीज के पेशेंट के लिए यह फल काफी फायदेमंद होता है. यह घावों के भरने में भी मदद करता है. हालांकि कुछ चीजों के साथ पपीते का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए.
खतरनाक है पपीता-नींबू का कॉम्बिनेशन
पपीता और नींबू को कभी साथ में नहीं खाना चाहिए. यह सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. पपीता में नींबू का रस मिलाने से यह नुकसानदायक हो जाता है. इससे एनीमिया और हीमोग्लोबिन का असंतुलन पैदा हो सकता है. हर उम्र के लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है. इसलिए कभी भी इस कॉम्बिनेशन का यूज नहीं करना चाहिए.
पपीते का सेवन करते समय ध्यान दें
अगर आप शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देना चाहते हैं तो एक कटोरी पपीता काफी माना जाता है. लेकिन इससे ज्यादा इसे खाना हानिकारक भी हो सकता है. दरअसल, पपीते में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जिससे एलर्जी, सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular