जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके से लगी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को फेल कर दिया है. बीएसएफ के जम्मू ट्रूप्स ने सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है.
बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया, गुरुवार (1 जून) को सुबह तड़के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी, सैनिकों ने उसे ललकारा लेकिन वह सीमा पर लगी बाड़ की ओर बढ़ता रहा. इसके बाद जवानों ने उसे निशाना लगाकर फायरिंग कर दी, जिसमें वह मारा गया.




