भोपाल – आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने भाजपा सांसद , भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया व सरकार से माँग की ब्रजभूषण सिंह शरण की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी हो और उसकी अध्यक्षता बर्खास्त की जाए ।
शांतिपूर्वक न्याय के लिए आंदोलन कर रहे, हमारे पहलवानों के साथ कल दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की और उन पर लठिया बरसाई ,मामला दर्ज कर दिया, जिसके विरोध में आज भोपाल में, मप्र कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ भोपाल ज़िला अध्यक्ष *अंकित नाथ* के नेतृत्व में बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया!
जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री P C Sharma जी एवं समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी जे.पी धनोपिया जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कोंग्रेस विभा पटेल जी ,श्रीमती शाबिस्ता आसिफ़ ज़की नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ,मध्यप्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री Mateen Khan जी,प्रदेश अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी निकेश चौहान जी ,ब्लाक अध्यक्ष दीपू तोमर ,ब्लॉक दिनेश मारन जी,वार्ड अध्यक्ष शोएब ख़ान जी , विजेंद्र शुक्ला जी , बंटी जैन , राहुल भारती, गुड्डू भाई ,एवं कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे!


