Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलभीषण गर्मी में कलेजे को ठंडक प्रदान करेगा पान शॉट, चुटकियों में...

भीषण गर्मी में कलेजे को ठंडक प्रदान करेगा पान शॉट, चुटकियों में बनाकर पीएं

पान पुराने समय से ही खाया जाता है. पान के पत्ते खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है. इसके सेवन से आपका डायबिटीज कंट्रोल में बना रहता है. ऐसे में आज हम आपके लिए पान शॉट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पान शॉट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद होता है. गर्मी के मौसम में पान शॉट पीने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं. इसको आप चिलचिलाती गर्मी में झटपट बनाकर पी सकते हैं. इसको पीकर आपको तुरंत ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है, तो चलिए जानते हैं पान शॉट कैसे बनाएं….

पान शॉट बनाने की आवश्यक सामग्री-पान के पत्ते कुछ
नारियल
कुलकंद
इलायची
सौंफ
बर्फ के टुकड़े
आइसक्रीम

पान शॉट कैसे बनाएं? (How To Make Paan Shot)
पान शॉट बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सर जार में कुछ पान के पत्ते डालें.
फिर आप इसमें सूखा नारियल, कुलकंद, इलायची, सौंफ, बर्फ के टुकड़े और आइसक्रीम डालें.
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें.
फिर आप इसको करीब 1 घंटे तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें.
इसके बाद आप इसको एक कांच के गिलास में डालें.
फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular