Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकाप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी...

भिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकाप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग

भिंड ।  भिंड क्षेत्र के जखमौली क्षेत्र में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह हैलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी है। विमान के पायलट व सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलिकाप्टर को खेत में उतरा देख आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही प्रशासन की टीम भी व्यवस्थाओं के लिए मौके पर पहुंच रही है। हालांकि हेलिकाप्टर मौजूद सैनिकों व पायलट ने ग्रामीणों से किसी तरह की बात नहीं की है। इसलिए यह पता नहीं चल सका है कि किस तरह की तकनीकी खराबी हेलिकाप्टर में आई है।

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह अचानक से भिंड के जखमौली गांव के आसमान पर हेलिकाप्टर ग्रामीणों को दिखाई दिया। हेलिकाप्टर नीचे उतर रहा था। थोड़ी ही देर में विमान गांव के पास एक खेत में उतर गया। यह देखकर ग्रामीण विमान के आसपास एकत्रित हो गए। विमान के सुरक्षित लैडिंग करने से न तो विमान को कोई क्षति हुई और न ही जवानों को। बताया जाता है कि ऐयरफोर्स मुख्यालय को इस बात की खबर भेज दी गई है और रेसक्यू व तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular