Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलसफेद गोंद मोरिंगा शरीर की इन बीमारियों को रखेगा कोसों दूर, जानें...

सफेद गोंद मोरिंगा शरीर की इन बीमारियों को रखेगा कोसों दूर, जानें फायदे

मौसम में बदलाव के साथ शरीर कई बीमारियों के करीब आ जाता है। किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए हर किसी को पहले से तैयार रहना चाहिए। इसलिए आज हम आपको सफेद मोरिंगा गोंद (white gond moringa) के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों से निजात मिल सकती है।

सफेद मोरिंगा गोंद एक प्राकृतिक पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) है, जो सहजन के पेड़ से मिलता है। इसका स्वाद भी बहुत शानदार होता है और ये शरीर को भी कई फायदे देता है, तो चलिए जान लेते हैं सफेद मोरिंगा गोंद के लाभ

सफेद गोंद मोरिंगा से होने वाले फायदे

1. बच्चों के लिए बहुत लाभकारी

छोटे बच्चों को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। सफेद गोंद मोरिंगा इसके लिए शानदार ऑप्शन है, ये बच्चों के शरीर को बहुत फायदा देते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बच्चो का विकास ठीक से होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बहुत फायदा देते हैं।

2. पाचन को ठीक करने में करता है मदद

कई लोगों को पाचन से जुड़ी कई परेशानियां होती है। दस्त, पेचिश, कोलाइटिस से कई लोगों को बहुत दिक्कतें होती है। इसके लिए गोंद का इस्तेमाल बहुत फायदा देता है। इसके लिए नारियल के पानी में 1 चम्मच सफेद गोंद और 1 चम्मच शहद मिला लें और नियमित रूप से इसका सेवन करें। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलेगी।

3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार

सफेद गोंद मोरिंगा से कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे आप काढ़े के रूप में भी लें सकते हैं। साथ ही ये घबराहट और उल्टी जैसे परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

4. त्वचा से जुड़ी परेशानियों को करता है दूर

स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बों के साथ ही स्किन की चमक के लिए भी सफेद गोंद मोरिंगा एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन को कई फायदे देता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। today india time इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular