Wednesday, June 10, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयउरी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम

उरी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के उरी में शनिवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के प्रयास को विफल करने का जिक्र कर रक्षा प्रवक्ता ने कहाकि केंद्र शासित प्रदेश में जी-20 कार्यक्रम को बाधित करने के मंसूबे से आतंकवादियों ने यह कोशिश की थी। श्रीनगर स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल एमरॉन मुसावी ने बताया कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ करने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क सैनिकों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की सहायता के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा भेजे गये एक ‘क्वाडकॉप्टर’ (ड्रोन) को भी नियंत्रण रेखा के पार जाते देखा गया। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने ड्रोन को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसके बाद उसे वापस (पाकिस्तान की सीमा में) बुला लिया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular