Tuesday, June 9, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते की शान में मा‎लिक ने दी पार्टी

दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते की शान में मा‎लिक ने दी पार्टी

लिस्बन । पुर्तगाल में बोबी नाम के एक फार्म डॉग को सबसे उम्रदराज कुत्ता होने का ‎खिताब हा‎सिल है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अब तक के सबसे उम्रदराज कुत्ते के खिताब से नवाजा गया है। बोबी गुरुवार को 31 साल का हो गया है। उसके मालिक ने कहा कि इस मौके पर एक स्पेशल पार्टी रखी गई है। रेफिरो डो एलेंटेजो का जन्म 11 मई 1992 को हुआ था और वह पुर्तगाल के लीरा जिले में अपने मालिक लियोनेल कोस्टा के साथ रहता है। बोबी की जन्मतिथि की पुष्टि लीरा की नगर पालिका की पशु चिकित्सा सेवा द्वारा की गई है। बोबी के मालिक ने आयोजित की जाने वाली स्पेशल पार्टी के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शनिवार को जन्मदिन की पार्टी के लिए 100 प्रशंसकों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। इनमें दूसरे देशों के लोग भी शामिल हैं।
कुत्ते के मालिक कोस्टा ने गिनीज को बताया ‎कि उसे देखना उन लोगों को याद करने जैसा है जो हमारे परिवार का हिस्सा थे और दुर्भाग्य से अब यहां नहीं हैं, जैसे मेरे पिता, मेरे भाई या मेरे दादा-दादी जो पहले ही इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। बोबी उन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करता है। बोबी की मां जीरा 18 वर्ष की आयु तक जीवित रहीं। फरवरी में कुत्ते को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब से सम्मानित किए जाने के बाद से बोबी के लिए जीवन व्यस्त हो गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular