Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकराहुल गांधी को आलोचना करने का अधिकार, गाली देने का अधिकार नहीं...

राहुल गांधी को आलोचना करने का अधिकार, गाली देने का अधिकार नहीं : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत है। भारत के लोकतंत्र का अपमान करना, भारत के संस्थाओं का अपमान करना, उनकी आदत हो गई है और न जाने मोदी जी जी पर क्या-क्या बोलते हैं। प्रसाद ने कहा कि पुलवामा हमले, लोकतंत्र और चीन पर दिए बयानों का हवाला देकर कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर इस तरह की घटिया बयानबाजी’ करते हैं।
प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने आदत के मुताबिक भटकाने की कोशिश की, गलत बयानबाजी की और विषय पर कुछ नहीं बोला। राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण पर सजा हुई है। आज उन्होंने कहा कि मैं सोच समझकर बोलता हूं यानी 2019 में राहुल गांधी ने जो भी कहा, सोच समझकर बोला। उन्होंने कहा कि आलोचना करने का अधिकार है लेकिन गाली देने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने गाली दी, बेइज्जती की थी। राहुल गांधी को भी कोर्ट जाने का मौका मिला, राहुल गांधी से पूछा गया कि वह माफी मांगेंगे, लेकिन नहीं मांगी।
बीजेपी नेता प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के पास इतनी बड़ी वकीलों की फौज है, लेकिन फिर भी वह कोर्ट नहीं गए, हाईकोर्ट नहीं गए, अपील नहीं की। उन्होंने कहा का साफ नियम है कि अगर किसी नेता को दो साल की सजा होगी, तब आप तुरंत अयोग्य हो जाएंगे। रविशंकर ने पूछा कि आखिर कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की अपील क्यों नहीं की गई, इससे साफ है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है। क्या राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस में राजनीति चल रही है?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह संसद के सदस्य रहें या नहीं रहें, या फिर उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए, वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular