Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपूर्व मुख्य सचिव श्री साहनी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : मुख्यमंत्री...

पूर्व मुख्य सचिव श्री साहनी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल एवं विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री राकेश साहनी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री साहनी कुशल, अनुभवी और अत्यंत परिश्रमी प्रशासक थे। उन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री साहनी ने ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे देश में मध्यप्रदेश की पहचान स्थापित की। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शासन तथा प्रशासन के प्रत्येक आयाम में उनकी गहरी पकड़ थी। वर्ष 2006 से 2010 तक प्रदेश के मुख्य सचिव रहे श्री साहनी का तत्कालीन सम-सामयिक चुनौतियों से निपटने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्री साहनी की सुपुत्री को फोन कर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजन को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular