Sunday, October 19, 2025
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्घटना स्थल और अस्पताल पहुँचे, दुर्घटना को ह्रदय विदारक...

मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्घटना स्थल और अस्पताल पहुँचे, दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताया अधिकारियों को दिए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना की खबर मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि में ही घटना स्थल पहुँचने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और रीवा में उपचार ले रहे घायल लोगों से हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को आर्थिक सहायता देने और घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देर रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी हुई बसों से ट्रक के टकराने से हुई जन-हानि और रेस्क्यू प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना का विवरण जाना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार ले रहे दुर्घटना के घायल नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और अधिकारियों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा अन्य जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सांसद सुश्री रीति पाठक और अन्य जन-प्रतिनिधि घटनास्थल और अस्पताल पहुँच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके सहयोग के लिए सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान देर रात पहुँचे अस्पताल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देर रात रीवा में अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को घायलों का अच्छे से अच्छे उपचार करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने भी घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुर्घटना में घायल नागरिकों का हालचाल जानने के बाद चिकित्सकों और जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि आवश्यकता होगी तो घायलों के उपचार के लिए रीवा से बाहर भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के स्वास्थ्य के बारे में निरंतर जानकारी देते रहें। मुख्यमंत्री ने देर रात घायलों की सहायता के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के लिए सभी संबंधितों को धन्यवाद भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सीधी जिले में हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायलों के लिए उपचार व्यवस्था के अतिरिक्त 2 लाख रूपये की राशि और साधारण घायलों के लिए एक लाख रूपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रीवा के बाहर भेजने की आवश्यकता होगी तो उसके लिए उन्हें एअर लिफ्ट कर ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular