Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य -जनजातीय कार्य...

सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य -जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह

प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। बेटियों के जन्म पर लाड़ली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई की व्यवस्था, नौकरियों तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण, घरेलू महिलाओं को स्व-सहायता समूह में संगठित कर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण और स्व-रोजगार की व्यवस्था भी राज्य सरकार कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना की घोषणा की गई है, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपये दिए जायेंगे। यह बात जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह – निकाह कार्यक्रम में 86 जोड़ों के विवाह के दौरान कही। उन्होंने नव-दंपत्तियों को सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं तथा वधुओं को उपहार भेंट किये।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएँ बनाई हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर सोसाइटी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 6 हजार एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार इस प्रकार कुल 10 हजार रूपये प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाड़लियों का जीवन सुरक्षित किया गया है। लाड़लियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर उनकी शादी कराने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular