Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारशहीदों की कुर्बानी को किया जा रहा है याद, परिजन का हो...

शहीदों की कुर्बानी को किया जा रहा है याद, परिजन का हो रहा है सम्मान चार हजार करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को फलीभूत करते हुए जन-जन तक लोक-कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को विकास यात्राओं के जरिये पहुँचा रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान अब तक 4161 करोड़ 73 लाख रूपये की राशि के 21 हजार 664 विकास कार्यों का भूमि-पूजन प्रदेश में किया गया है। सतना जिले में विकास यात्रा में शहीदों की कुर्बानियों का स्मरण कर परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

विकास यात्रा के 16वें दिन तक प्रदेश में निरंतर विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा रहा है। इस दौरान 28 हजार 739 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है। दो हजार 599 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि के लोकार्पित कार्यों से जनता सीधे लाभान्वित हुई है। प्रदेश में विकास यात्राओं के दौरान निरंतर अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित रहे हितग्राहियों की पहचान कर लाभान्वित किया जा रहा है।

जिलों में हो रहे हैं नवाचार

विकास यात्रा में सतना में शहीदों के परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी किये जा रहे हैं। वाटर हेल्थ कार्ड का वितरण भी हो रहा है। आगर-मालवा में समग्र कार्ड बनाने और त्रुटिपूर्ण समग्र कार्ड में सुधार, बीज संग्रहण, घुमक्कड, अर्द्ध-घुमक्कड़ और विमुक्त जाति के व्यक्तियों को विभिन्न आवश्यक पत्र प्रदान करना, हर घर पुस्तकालय अभियान और छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर और सुधार कार्य किये जा रहे हैं। कटनी नगर निगम क्षेत्र में गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को फूड पैकेट वितरण, दतिया में नगरीय क्षेत्र में कचरे पर चर्चा अभियान और बैतूल में हेल्थ कार्ड का वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular