Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारफाइलेरिया उन्मूलन के लिये 8 जिलों में चलेगा मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन के लिये 8 जिलों में चलेगा मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन के लिये प्रदेश के 8 जिलों में मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 10 फरवरी से संचालित किया जायेगा। अभियान में फाइलेरिया की रोकथाम के लिये रीवा, छतरपुर और पन्ना जिले में डीईसी, एलबेंडाजोल एवं आइबरमेक्टिन गोली का सेवन कराया जायेगा। इसी प्रकार दतिया, उमरिया, कटनी, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में डीईसी और एलबेंडाजोल गोली का सेवन हितग्राहियों को समक्ष में कराया जायेगा।

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान में 10 एवं 11 फरवरी को बूथ एक्टिविटी और 13 से 17 फरवरी तक हाउस-टू-हाउस विजिट गतिविधि होगी। अभियान में 20 से 22 फरवरी तक माप-अप राउण्ड होगा। फाइलेरिया उन्मूलन के लिये प्रभावित क्षेत्र में 85 प्रतिशत से अधिक का कव्हरेज प्राप्त किया जायेगा। इसके लिये आमजन को समक्ष में दवा सेवन के लिये फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular