Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeकृषि समाचारकिसान मेले का शुभारंभ कृषकों की आय को दोगुना करने के...

किसान मेले का शुभारंभ कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहें – कृषि मंत्री श्री पटेल

कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी विभिन्न योजना संचालित की जा रही है जिसमें किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास और वृद्धि करने के कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे है। आज विट्ठन मार्केट दशहरा मैदान में किसान मेले के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री ने संबोधित किया। किसान मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा किया गया।

कृषि मेले में देश के विभिन्न कृषि उत्पादकों के निर्माता / विक्रेता द्वारा कृषि बागवानी, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी क्षेत्र और नई तकनीक से जुड़े उत्पादों के 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के साथ ही रबी एवं खरीफ फसलों का प्रदर्शन किया गया। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि किसान मेले में रोगग्रस्त फसलों की जांच एवं उसका निदान के साथ ही उन्नत बीजों की विक्री, कृषि संबंधी समस्याओं का कृषि विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया जाएगा। पशु के पालन पोषण एवं प्रजातियों तथा उनके इलाज की जानकारी पर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएगी। उप संचालक ने बताया कि मेले में कृषि की नवीनतम तकनीक के साथ-साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण तथा ज्ञान सम्मेलन के साथ – साथ किसानों को कृषि स्टार्ट अप के मिलने वाले अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। उप संचालक किसाना कल्याण ने बताया कि किसान मेले में 700 से 800 कृषकों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि से संबंधी जानकारी का लाभ लें। उप संचालक ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में कृषि एक्सप्रो में कृषकों को निश्चित लाभकारी जानकारी प्राप्त होगी जो किसानों के लिए खेती किसानी के उन्नयन एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण में वृद्धि करेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular